सपा महिला सभा की जिला समिति हुई घोषित


चित्रकूट(एस.बी.न्यूज)13 जनवरी। समाजवादी महिला सभा ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। कार्यकारिणी में दस जिला सचिव समेत 31 महिलाओं को जगह दी गई है।
समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष उर्मिला निषाद ने शुक्रवार को पार्टी के जिला कार्यालय में जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। उन्होंने बताया कि राजापुर निवासी सविता मोदनवाल को उपाध्यक्ष, ग्राम मन कुंवार की निवासी मनोरमा सिंह को जिला महासचिव और सविता कोटार्य को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा गोलकी सोनकर, शारदा मोदनवाल, चंद्रकली वर्मा, चुन्नी देवी निषाद, चुनकी देवी प्रजापति, बिट्टी निषाद, नूरजहां, पार्वती शुक्ला, बेबी निषाद, चमेलिया निषाद को जिला सचिव तथा चुन्नी देवी सोनकर, चच्ची, मीरा निषाद, गुलसनिया, शहरुन्निशा, मुन्नी देवी, रामा देवी जायसवाल, नथिया देवी निषाद, गीता देवी, नथिया देवी वर्मा, मालती देवी विश्वकर्मा, रामदुलारी कोटार्य, रुखशाना, लक्षमिनिया, रन्नू बेगम, चमेलिया निषाद व तुलसा देवी विश्वकर्मा को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष राजबहादुर सिंह यादव, उपाध्यक्ष शक्ति प्रताप सिंह तोमर, मोहम्मद गुलाब खां, राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला, नरेन्द्र गुप्ता,जिला सचिव फूलचंद्र करविरया, अभिषेक निषाद, राजकुमार त्रिपाठी, सत्य नारायण कोल आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment