Showing posts with label Nishad News. Show all posts
Showing posts with label Nishad News. Show all posts

गौरवशाली रहा है निषाद समाज का इतिहास



गौरवशाली रहा है निषाद समाज का इतिहास
जौनपुर: बिहार के सांसद कैप्टन जय नारायण प्रसाद निषाद ने कहा है कि निषाद समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। आज समाज को इस बात की जरूरत है कि वह अपने अतीत को जाने और उसी आधार पर आगे बढ़े। वे शुक्रवार को निषाद राज जयन्ती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी अपने इतिहास से शिक्षा लेकर समाज को विकास के रास्ते पर ले जा सकती है।
निषाद संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष और कार्यक्रम के आयोजक तिलकधारी निषाद ने कहा कि हमारा समाज बगैर शिक्षा के आगे नहीं बढ़ सकता है। सभी की जिम्मेदारी है कि बच्चों को अच्छी तालीम दिलायें ताकि उनका, समाज का और देश का भविष्य उज्ज्वल हो सके। इससे पूर्व निषाद जयन्ती के अवसर पर एक जुलूस सद्भावना सेतु से निकला। यह जुलूस ओलन्दगंज होते हुए अम्बेडकर तिराहे पर पहुंचा। वहां सभा का आयोजन किया गया। प्रारम्भ में सभी का स्वागत महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा देवी ने किया।
इस अवसर पर डा.राजेन्द्र प्रसाद बिन्द, शेखर निषाद, मुरलीधर निषाद, शोभनाथ आर्य, राजकुमार निषाद सभासद, प्यारेलाल निषाद, रामहित निषाद, राम किशुन निषाद, प्रदीप कुमार आदि ने विचार व्यक्त किया।

11 January 2012 » प्रदेश भाजपा मत्स्य प्रकोष्ठ कार्यसमिति की घोषणा

रांची : भारतीय जनता पार्टी मत्स्य प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक दीपक कुमार निषाद ने आज प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी है।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ के सदस्य ब्रजनेश चंद्र विद्य्नार्थी ने आज यहां बताया कि कार्यसमिति में सह संयोजक विनोद चौधरी, विजय नायक, पप्पू साहनी के अलावा सदस्य के रुप में वरुण कुमार मंडल, भोला प्रसाद, सुरेश निषाद, दीपक कैवते, लखन कैवर्त, मधुसूदन कैवर्त, विजय नायक, रामप्रवेश नायक, संजीव नायक, सरयू निषाद को शामिल किया गया है। आमंत्रित सदस्य के रुप में अरुण मंडल, डॉ. राज कुमार, बिरजू निषाद, शंकर निषाद, अशोक निषाद, रवींद्र साहनी, महेश निषाद, विनोद कुमार प्रसाद, हरि नारायण साहनी, किशोरी राम केवट, उपेंद्र मांझी, सूरज कुमार धीवर, प्रवीण केवट, डॉ. जेपी निषाद, युगल किशोर निषाद, हुल्लास चौधरी, मोतीलाल सरकार, सोमनाथ महलदार, अमरजीत केवट, मनोज केवट, जीतेंद्र केवट, हरि केवट, अम्बिका चौधरी, अशोक चौधरी, बच्चन चौधरी शामिल है। जिला संयोजक के तहत रांची ग्रामीण की जिम्मेवारी सुनील नायक, लोहरदगा की जिम्मेवारी रघुनाथ महली, गुमला में नवलकिशोर सिंह खैरवार, सिमडेगा में दिलीप केवट, खूंटी में लखेंदर नायक, पश्चिम सिंहभूम में रतन निषाद, सरायकेला-खरसावां में कृष्णा कैवर्त, जमशेदपुर महानगर में नीलू देवी मछुआ, पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण में विरेन धीवर, गढ़वा में दशरथ चौधरी, लातेहार में रामलगन सिंह खरवार, चतरा में अन्नु निषाद, हजारीबाग में विनोद निषाद, रामगढ़ में चरण केवट, कोडरमा में विजय निषाद, गिरिडीह में नोखेलाल मल्लाह, बोकारो में बैजनाथ केवट, धनबाद में अजय निशाद, जामताड़ा में बोमबल धीवर, गोड्डा में कामेश्वर केवट, साहेबगंज में कृपनाथ मंडल उर्फ बमबम और पाकुड़ में द्वारिका मंडल को जिम्मेवारी सौंपी गयी है।

सपा महिला सभा की जिला समिति हुई घोषित


चित्रकूट(एस.बी.न्यूज)13 जनवरी। समाजवादी महिला सभा ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। कार्यकारिणी में दस जिला सचिव समेत 31 महिलाओं को जगह दी गई है।
समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष उर्मिला निषाद ने शुक्रवार को पार्टी के जिला कार्यालय में जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। उन्होंने बताया कि राजापुर निवासी सविता मोदनवाल को उपाध्यक्ष, ग्राम मन कुंवार की निवासी मनोरमा सिंह को जिला महासचिव और सविता कोटार्य को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा गोलकी सोनकर, शारदा मोदनवाल, चंद्रकली वर्मा, चुन्नी देवी निषाद, चुनकी देवी प्रजापति, बिट्टी निषाद, नूरजहां, पार्वती शुक्ला, बेबी निषाद, चमेलिया निषाद को जिला सचिव तथा चुन्नी देवी सोनकर, चच्ची, मीरा निषाद, गुलसनिया, शहरुन्निशा, मुन्नी देवी, रामा देवी जायसवाल, नथिया देवी निषाद, गीता देवी, नथिया देवी वर्मा, मालती देवी विश्वकर्मा, रामदुलारी कोटार्य, रुखशाना, लक्षमिनिया, रन्नू बेगम, चमेलिया निषाद व तुलसा देवी विश्वकर्मा को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष राजबहादुर सिंह यादव, उपाध्यक्ष शक्ति प्रताप सिंह तोमर, मोहम्मद गुलाब खां, राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला, नरेन्द्र गुप्ता,जिला सचिव फूलचंद्र करविरया, अभिषेक निषाद, राजकुमार त्रिपाठी, सत्य नारायण कोल आदि मौजूद रहे।